ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240512 WA0224 scaled हुनरमंद पूजा के हुनर से बदलेगी महिलाओं की तकदीर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विश्व की बात करें तो भारत आज भी हुनर के मामले में पिछड़ा हुआ है। हुनर स्किल से आप न केवल खुद का, बल्कि औरों के जीवन को भी बदल सकते हैं। सफलता के लिए यह जरूरी है कि आप कोई एक विषय या क्षेत्र चुनिए, फिर उसमें लग जाएं। बीकानेर की केक एक्सपर्ट पूजा ने कम उम्र में ही विशेषज्ञता हासिल कर ली है। पूजा अब मेड़ता की महिलाओं को केक निर्माण हुनर सिखाएंगी। केक एक्सपर्ट शेफ पूजा मूंधड़ा मेड़ता सिटी में महिला आर्थिक सशक्तिकरण के अभियान के तहत महिलाओं का केक बनाना सिखयोगी।

मेड़ता सिटी के स्वयंसेवी संगठन सोहनीदेवी नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत मेड़ता की बालिकाओं, महिलओं हेतु कम्प्युटर, ब्यूटीपार्लर, मेंहदी डिजाइन, एंकरिग, कोरियोग्राफी शर्बत निर्माण, साबुन शैंपू निर्माण, ब्रैड निर्माण जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध करवा रही है। नये नये स्वादिष्ट फ्लेवर्स के साथ आजकल आकर्षक केक का भी खूब प्रचलन है और यह कार्य अब महिलाओं के लिये रोजगार का साधन भी बन गया है। इस बात का महत्व समझते हुए सोहनी देवी नारी सशक्तिकरण अभियान के चैयरमैन रामानंद काबरा ने बीकानेर की केक निर्माण कम्पनी ‘केकरी, बेकरी’ की एक्सपर्ट शेफ पूजा मंूधड़ा को बतौर प्रशिक्षक के रूप मे आमंत्रित किया है। 
केक शेफ एण्ड ट्रैनर पूजा मूंधड़ा ने बताया कि नई जेनरेशन की पहली पसंद के कारण विभिन्न फ्लेवर्स और आकर्षक डिजाईनर केक आजकल बेहद बहुत मांग है। 

मेड़ता की बालिकाओं और महिलाओं की बालिकाओं को केक निर्माण का प्रशिक्षण के दौरान उन्हे ऐसे केक निर्माण प्रक्रिया के तहत बेकिग, आईसिंग, स्पाॅज निर्माणा के साथ टी केक मेंकिंग, फिलींग सिखाया जायेगा तथा 5 से अधिक तरह की केक रेसिपी का लाइव प्रशिक्षण दिया जायेगा। वहीं प्रशिक्षण उपरांत केक निर्माण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी दिये जायेगें।
यह प्रशिक्षण 19 मई को दोपहर 12ः30 बजे से 4ः30 बजे तक माहेश्वरी पंचाचत भवन, मेड़ता सिटी मे आयोजित किया जायेगा। शिविर मे भाग लेने वाली महिलाओं को पूर्व मे अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा तथा प्रथम 100 रजिस्ट्रेशन को ही प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण निःशुल्क रहेगा।
इस संबंध में अभियान से जुडी स्वाती काबरा, अदिति अग्रवाल, वणिका अग्रवाल आदि से कैम्प में सम्पर्क किया जा सकता है।
गौरतलब है कि पूजा मूंधड़ा बचपन से ही खाने की अलग-अलग चीजें बनाने की शौकीन है और पूजा ने 7 वर्ष की उम्र में पहली बार घर पर उपलब्ध सामान से केक का बेस बनाया और फिर स्वप्रेरणा से संयुक्त परिवार के किसी भी सदस्य के जन्मदिन अथवा वैवाहिक वर्षगांठ पर केक बनाकर देने लगी और केक मे नित नये प्रयोग कर 15 साल की उम्र आते-आते बेहतरीन केक बनाना सीख गई।
कोरोना काल में घर पर ही प्रोफेशनल रूप से केक बनाकर बाजार मे उपलब्ध करवाने लगी। पूजा के केक लोगों को स्वाद और आकर्षण मे पंसद आने लगे और 6 माह में ही 3000 पौंड़ केक अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवा दिये।
अपने हुनर को आगे बढ़ाने और उसे निखारने के लिये वर्ष 2022-23 मे एसबीसीए स्कूल आॅफ बेकरी एण्ड कल्लनरी आर्ट से शेफ की डिग्री हासिल लेते हुए जयपुर के एक रेस्टोरेन्ट में 6 महीने की इन्टर्नशिप की। इसके बाद वापस बीकानेर केकरी बेकरी नाम से अपने ब्रांड के माध्यम से ना केवल वैरायटी के केक उपलब्ध करवा रही बल्कि केक सीखने के इच्छुक प्रशिक्षुओं को ट्रैनिंग भी दे रही है। 
पूजा ने बताया कि आज तक अनेकों विद्यार्थियों को केक बनाने की विधि सीखा चुकी है तथा इसके सिखाये विद्यार्थियों में से कुछ ने जयपुर, तेजपुर (आसाम) में आपना व्यवसाय भी प्रारंभ कर दिया है। 


पूजा को स्किल डवलपमेन्ट के लिये स्कूली जीवन में केन्द्र सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। राजस्थान के मीडिया संस्थानों और बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा पूजा को यूथ आईकाॅन एवार्ड भी प्राप्त हो चुका है। 


Share This News