Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज दिनभर पतंगबाजी का दौर चला। म्यूजिक व आतिशबाजी के साथ बीकानेर ने लुत्फ उठाया। पारंपरिक व्यंजन बनाये गए। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने आखा तीज के अवसर पर शुक्रवार को पतंगबाजी की। इस दौरान उन्होंने सभी नगर वासियों को नगर स्थापना दिवस, आखा तीज और परशुराम जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीकानेर की समृद्ध परंपराएं अपने आप में मिसाल हैं। देशभर में इनकी विशेष पहचान है। इन्हें संरक्षित और संवर्धित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान राम जी व्यास, शिव कुमार व्यास, सत्य नारायण व्यास, गोपाल आचार्य, अजय व्यास, महेंद्र रंगा, अमित व्यास, बीडी हर्ष, अशोक मारू, विजेंद्र राठौड़, जितेंद्र श्रीमाली, राजेश सुथार, दिनेश व्यास, गिरिराज व्यास, आत्मा राम व्यास, मुरली व्यास, किशोर पुरोहित, अश्विनी व्यास आदि मौजूद रहे।

नगेन्द्र किराड़ू का ‘किन्नौ लूट ले भायला…’ गीत लांच

साहित्यकार आचार्य, रंगकर्मी हर्ष ने लांच किये गीतकार नगेन्द्र किराड़ू के दो गीत।
आखातीज पर एक ओर जहां बीकानेर का आकाश पतंगों से अटा वहीं दूसरी ओर हर छत पर बीकानेरी आखातीज और पतंगों के उत्सव से जुड़े गीत गूंज रहे हैं। डीजे पर गूंज रहे इन गीतों की कड़ी में ही साहित्यकार-चित्रकार नगेन्द्र नारायण किराड़ू के भी दो नए गीत लांच किये गए हैं। पत्रकार-साहित्यकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ और रंगकर्मी रामसहाय हर्ष ने किराड़ू के गीत जारी किये। खास बात यह है कि इन गीतों को किराड़ू ने लिखने के साथ ही गाया भी है।
दरअसल किराड़ू ने आखातीज के मौके पर दो गीत लांच किये हैं। इनमें से एक गीत ‘किन्नौ लूट ले भायला…’ पूरी तरह बीकानेरी पतंगोत्सव और शहर की संस्कृति, अलमस्ती पर केन्द्रित हैं। दूसरा गीत ‘काळी-काळी बादळी में चमकै धोळी बीज रे..’ भी बीकानेर के मरू सौंदर्य से लेकर संस्कृति पर केन्द्रित हैं। गीतों को लांच करते हुए  ‘आशावादी’ ने कहा, यह अच्छी बात है कि कलमकारों ने अपने शहर के सौंदर्य, संस्कृति, अपणायत पर न केवल कलम चलाई है वरन भावों को आमजन तक पहुंचाने के लिये संगीतबद्ध भी किया है।
गीतकार-गायक किराड़ू ने बताया कि इन इन गीतों को संगीत यशु भादानी ने दिया है। निर्देशन रामसहाय हर्ष का है। इस मौके पर हर्ष ने कहा, बीकानेर शहर पर हालांकि खूब लिखा जा चुका है लेकिन अब भी बहुत कुछ छूटा हुआ है। ऐसे प्रयासों से शहर के अनछुए पहलू सामने आते हैं तो यह बड़ी सफलता होगी।
मित्रायु कैफे में हुए इस लोकार्पण में समारोह में धीरेन्द्र आचार्य, मनोज आचार्य आदि साक्षी रहे। सादे लोकार्पण समारोह में नन्हीं बालिका गार्गी ने गीतों की धुन पर खास अंदाज में ठुमके लगाकर मन मोहा।