ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 19 लोक कला मांडनों द्वारा सजेंगे ऐतिहासिक चौराहे, 7 मई को आयोजन Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में 7 मई को शहर के ऐतिहासिक चौराहे लोककला मांडनों से सजाए जाएंगे।

बीकानेर स्थापना दिवस कार्यक्रमों के तहत संभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, नगर निगम, नगर विकास न्यास और राव बीकाजी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर के कलाकारों द्वारा मांडना सजाया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक ज्योति स्वामी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर, महाराजा गंगा सिंह सर्किल, सादुल सिंह सर्किल, राव बीकाजी प्रतिमा स्थल, सूरसागर के पास म्हारो बीकाणो सेल्फी प्वाइंट स्थल पर सुबह 6 से 10 बजे तक मांडने बनाए जाएंगे। स्वामी ने बताया कि इन स्थलों के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। बीकानेर में प्रथम बार एतिहासिक चौराहो को राजस्थानी लोक कला मांडना द्वारा सजाया जाएगा। स्वामी ने बताया कि मंगलवार प्रातः 9.30 बजे संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी सूरसागर स्थित महारो सेल्फी प्वाइंट स्थान पर इसका अवलोकन करेंगी।


Share This News