ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240502 WA0211 16 स्ट्रीट फूड वेंडर्स के यहां निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा गुरुवार को ढोला मारू के सामने स्थित 16 स्ट्रीट फूड वेंडर्स के यहां निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।

मौके पर दो नमूने लिए गए तथा साफ-सफाई रखने एवं डस्टबिन रखने के निर्देश दिए।सभी स्ट्रीट वेंडर्स को खाद्य कलर काम में नहीं लेने के लिए निर्देशित किया गया। खाद्य सुरक्षा मुख्यालय आयुक्तालय द्वारा गर्मी के सीजन में आइसक्रीम एवं शरबत के नमूने लेने का विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दो दिन में मैसर्स सांखला आइसक्रीम, मनोज आइसक्रीम, जोशी आइसक्रीम, राजेश कुल्फी भंडार, व्यास आइसक्रीम से 29 नमूने लिए हैं। नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।


Share This News