
Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां एक मकान में चोर घर के ताले तोड़कर लाखों रुपए का सामान चुराकर ले गए हैं। जेएनवीसी फस्र्ट डी में अनिल कुमार जोशी के मकान में यह चोरी हुई है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल की है ओर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पिछले 26 दिनों में जिले में 33 बाइक चोरी और घर,दुकान-गोदाम सहित अन्य चोरी के 22 मामले दर्ज हो चुके है। पुलिस के आंकड़ों की ओर गौर करे तो अब तक 125 से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी है। जिसमें डेढ़ करोड़ से ज्यादा का सामान व नकदी पार हो चुका है। हर थाने में एक एक स्पेशल टीम भी गठित है। उसके बाद भी चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं है।