ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 12 सब इंस्पेक्टर का शव बाथरूम में मिला, बीकानेर गया हुआ था परिवार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में एक परिवार गया हुआ था। जयपुर की सुशांत सिटी स्थित घर में बीती रात सब इंस्पेक्टर का शव मिला है। सवेरे जब काम करने के लिए आई नौकरानी ने खिडक़ी से झांक अंदर देखा तो बाथरूम में सब इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र यादव (50)।गिरे हुए नजर आए। इसकी सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। यादव सीआईडी की शाखा में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

यह बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनकी पत्नी व बच्चे घर में शादी होने के कारण बीकानेर आए हुए थे। एक दिन पहले उल्टी-दस्त की शिकायत पर घर पर पहुंचे डॉक्टर ने उन्हें ट्रीटमेंट दिया था।
सवेरे नौकरानी ने डोर बैल बजाई। किंतु यादव ने गेट नहीं खोला तो कुछ देर रूकने के बाद नौकरानी दूसरे के यहां काम पर चली गई। रात को तकरीबन साढ़े सात बजे खाना बनाने के लिए नौकरानी दुबारा सब इंस्पेक्टर के घर पहुंची।

बैल बजाने के बावजूद यादव ने गेट नहीं खोला तो नौकरानी ने खिडक़ी से अन्दर झांक देखा तो यादव बाथरुम में जमीं पर गिरे पड़े नजर आए। अनहोनी की आशंका के चलते नौकरानी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस गेट को धक्का देकर अन्दर पहुंची। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम बुलाकर सबूत जुटाए है।


Share This News