ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20231123 090506 82 मौसम में आएगा बदलाव, इतने दिनों तक असर रहेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। एक बार फिर मौसम बदल रहा है। मौसम पूवार्नुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, 21 से 26 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं 21 अप्रैल को उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है और 22-23 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में बारिश और मेघ गर्जना हो सकती है। वहीं यूपी में भी बारिश के आसार है। हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, समेत तेलंगाना के विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने और 40-50 (किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ तूफान तथा बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। 


Share This News