ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 77 मौसम को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों में असर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के अनेक जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है। एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बीकानेर समेत प्रदेश के अनेक जिलों में अंधड़ व बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 21 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसका असर बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर में देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिनों में बारिश व अंधड़ की संभावना बनी हुई है। ऐसे में बीकानेर, गंगानगर, चूरू, नागौर व हनुमानगढ़ में अगले दो दिनों में तेज अंधड़ व बारिश होने का अलर्ट है। हालांकि विभाग का कहना है कि मौसम में बदलाव का दौर कुछ दिन रहेगा। इसके बाद तेज़ गर्मी पड़ेगी।


Share This News