ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20231123 090506 38 बीकानेर के निजी अस्पताल, लैब व डायग्नोस्टिक सेंटर शुक्रवार को देंगे मतदान का संदेश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर के निजी चिकित्सा संस्थान, लैब व डायग्नोस्टिक सेंटर शुक्रवार को प्रातः सवा ग्यारह बजे एक साथ स्वीप का मेगा इवेंट आयोजित करेंगे। शत प्रतिशत व निष्पक्ष मतदान के प्रति आमजन को प्रेरित करने विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

इस दौरान इन संस्थानों के स्टाफ सदस्य, मरीज व उनके परिजन और आमजन स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान की शपथ लेंगे। विभिन्न संस्थाओं द्वारा रैलियां निकाली जाएंगी व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

यह सभी संस्थान अपने प्रिस्क्रिप्शन व डायग्नोस्टिक रिपोर्ट पर ’19 अप्रैल को मतदान अवश्य करें’ की मुहर लगाकर तथा मुख्य द्वार व वेटिंग एरिया में बैनर प्रदर्शित कर मतदान का संदेश देंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहित सिंह तंवर ने बताया कि प्रत्येक बड़े निजी अस्पताल से जिला स्तर पर एक बड़े जागरूकता नवाचार, रैली, स्ट्रीट शो आदि आयोजित किए जाएंगे।

निजी चिकित्सकों के माध्यम से मतदान हेतु वीडियो अपील जारी की जाएगी, जिससे ग्राम स्तर तक आमजन प्रेरित हो सके। इस दौरान आमजन के मोबाइल फोन में वोटर हेल्पलाइन व सी विजिल ऐप इंस्टॉल करवाए जाएंगे।


Share This News