ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20240411 201303 राहुल गांधी ने मंच बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की एमएसपी और कर्जमाफी के मुद्दे उठाये Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट अनूपगढ़। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी सभा काे संबोधित किया। अनूपगढ़ में हुई इस सभा में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वो गरीब परिवारों के लिए 8500 रुपये प्रति महीना दिया जाएगा।गोविंद सिंह डोटासरा ने किसान कानूनों और एमएसपी के कानून का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, आज भी यहां के किसान बॉर्डर पर बैठे हैं और मोदी सरकार से पूछ रहे हैं एमएसपी कहां है। डोटासरा बोले, यह किसानों की धरती है, जो मोदी सरकार को झुकाने और हटाने का दम रखती है। उन्होंने पूछा कि किसान भाइयों आप मोदी सरकार का मोरिया बुलाओगे कि नहीं बुलाओगे। डोटासरा बोले, चुनाव में परिणाम इनते शानदार आएंगे कि राजस्थान में हम बीजेपी से ज्यादा सीट लेकर आएंगे।

राहुल गांधी ने मंच पर आकर बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की एमएसपी और कर्जमाफी जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि  देश में सबसे बड़ा मुद्दा  बेरोजगारी है। यात्रा में मैंने हजारों लोगों से पूछा कि देश का सबसे बड़ा मुद्दा कौन सा है, मुझे जवाब मिला बेरोजगारी। दूसरे नंबर पर महंगाई आता है।


Share This News