ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220712 222522 6 बीकानेर गंगाशहर के चार क्रिकेट बुकियों का गिरोह पकड़ा, करोड़ों रुपये का हिसाब जब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के चार बुकी जयपुर में गिरफ्तार। जयपुर दक्षिण पुलिस ने गणेश विहार स्थित रेजीडेंसी के फ्लैट नंबर 402 पर छापा मारकर बहुत बड़े चार क्रिकेट बुकियों को हिरासत में लेकर करोड़ो के क्रिकेट सट्टा का हिसाब पकडने में सफलता प्राप्त की है। ये गंगाशहर बीकानेर के है।

साउथ डीसीपी दिगत आनंद ने बताया कि 7 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि आईपीएल के मुंबई इंडियंस व दिल्ली कैपीटल के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर उपरोक्त जगह पर कुछ बड़े सटोरिए सट्टेबाजी कर रहे हैं, इस पर पुलिस ने गोपनीय रुप से जानकारी जुटाकर 8 अप्रैल को देर रात छापा मारकर चार बड़े सटोरियों को हिरासत में ले लिया, जो कलकत्ता व चैन्नेई के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी कर रहे थे।

पकड़े गये चारो क्रिकेट बुकियों के पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन व लेपटॉप के अलावा काम में आने वाले साजों समान किया गया है, यह चारों बुकी मनमोहन जैन, कन्हैयालाल जोशी उर्फ काना, रजनीश पंवार व जगदीश चौहान बीकानेर स्थित गंगाशहर के निवासी हैं और लंबे समय से क्रिकेट पर सट्टा लगा रहे थे।


Share This News