IMG 20240331 WA0307 होली संगीत स्नेह मिलन कार्यक्रम में गूंजे फिल्मी नगमें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।बीकानेर। स्वर शृंगार कला केंद्र संस्थान द्वारा रविवार को बीकानेर के स्थानीय टाउन हॉल में होली संगीत स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजक स्वर शृंगार कला केंद्र संस्थान के अध्यक्ष पूनम मोदी ने बताया कि स्थानीय टाउन हॉल में रविवार को  संस्था जुड़े  बीकानेर के स्थानीय कलाकारों के द्वारा होली संगीत स्नेह मिलन कार्यक्रम में सदाबहार फिल्मी गीतो की प्रस्तुतियां देकर श्रौताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पूनम मोदी, राजीव मित्तल, जवाहर जोशी, सुनील दत्त नागल, सुरेश मदान, शैलेन्द्र चौहान, सुमन अग्रवाल, ज्योति वाधवा, डॉ सुधीर शर्मा, डॉ राकेश रावत, डॉ संजय गर्ग, डॉ हिमांशु दाधीच, ,शालू,  सलीम भाटी, संतोष तिवाड़ी, बीपी कथक , महेश वर्मा ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन सुमन अग्रवाल ने किया।


Share This News