IMG 20220712 222522 अश्लील वीडियो बनाने वाला गिरोह, 5 गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। युवाओं को शादी का झांसा देकर पंजाब बुलाने और वहां महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो बनाने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ये गिरोह बीकानेर सहित सीमावर्ती जिलों में सक्रिय था, जहां से युवक को पंजाब बुलाकर हनीट्रेप कर रहा था। पुलिस ने पांच जनों को गिरफ्तार किया है।

बीकानेर के जामसर में रहने वाले फुसाराम पर  इसी गिरोह ने शिकंजा कसा। उसने पहले महिलाओं से बात करवाई गई। शादी का आश्वासन दिया गया। उससे महिलाओं ने कहा कि वो पंजाब आ जायें ताकि बात आगे बढ़ सके। इस पर 27 मार्च को वह बिना किसी को बताये पंजाब चला गया। उसने अपने घर पर लूणकरनसर जाना बताया लेकिन वो पंजाब पहुंच गया। अगले दिन उसके नंबर से अनजान व्यक्ति ने पहले बात की और बाद में फुसाराम से बात करवाई। तब फुसाराम ने अपने भाई लालूराम को बताया कि वो रिश्ता करने के लिए पंजाब आया था लेकिन यहां कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। कुछ वीडियो भी बनाए हैं, जिसमें महिलाओं को उसके साथ जबरन जोड़ा गया। इन अश्लील वीडियो को अब वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। फुसाराम के भाई ने इस आशय की जानकारी जामसर पुलिस को दी है। इस पर पुलिस टीम पंजाब पहुंच गई। वहां फुसाराम के भाई ने फोन किया लेकिन फोन बंद था। कई तकनीकी माध्यमों से नंबर ट्रेस किए गए। मोगा क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने फुसाराम को अपने कब्जे में लेकर पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में अनूपगढ़ का परमजीत सिंह, हनुमानगढ़ के मसीतावाली की नरेंद्र कौर, पंजाब के फिरोजपुर का भुपेंद्र सिंह बावरी, अबोहर के चुन्नीलाल सिंह और फिरोजपुर के ही बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया है।


Share This News