ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 104 आखिरी दिन 8 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, कुल 9 प्रत्याशियों ने प्रस्तुत किए नाम निर्देशन, 28 मार्च को होगी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया बुधवार को सम्पन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि कुल नौ प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामनिर्देशन पत्र भरने के आखिरी दिन बुधवार को आठ प्रत्याशियों द्वारा 12 नामांकन दाखिल किये गये।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के रूप में अर्जुन राम मेघवाल ने चार नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गोविंद राम मेघवाल ने दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी के रूप में खेताराम तथा 5 अन्य प्रत्याशियों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एक-एक नामनिर्देशन पत्र दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गोपीचंद मेघवाल, पुखराज नायक, बाबुलाल, रतनी देवी तथा आत्माराम गुजराती द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सत्यनारायण देवड़ा ने नामांकन दाखिल किया था।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 30 मार्च दोपहर 3‌ बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।


Share This News