ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20231123 090506 102 पूर्व सीएम अशोक गहलोत के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली अनुमति, सड़क रास्ते से पहुंचेंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के हेली कॉप्टर को चूरू से बीकानेर उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिल पाई है। ऐसे में अब गहलोत सडक़ मार्ग से बीकानेर पहुंच रहे है। यहां वे कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल के समर्थन में सभा को सम्बोधित करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक चूरू में मौसम खराब होने की वजह से पूर्व सीएम गहलोत के हेली कॉप्टर को चूरू से बीकानेर के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिल पाई। इसलिए पूर्व सीएम गहलोत को उड़ान भरने से रोका गया है। चूरू में वे कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां के नामांकन के दौरान शरीक हुए थे तथा उन्होंने वहां सभा को सम्बोधित भी किया। गहलोत के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिन्द्र रंधावा तथा प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा भी बीकानेर पहुंच रहे है। जहां ये नेता सादुल क्लब मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी मेघवाल के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।


Share This News