ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240327 094704 बीकानेर में आज दिग्गज नेताओं का रहेगा जमावड़ा, बीजेपी व कांग्रेस प्रत्याशी भरेंगे नामांकन, यातायात में कुछ बदलाव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज राज्य के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इसमे बीजेपी व कांग्रेस के नेता शामिल है। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल और कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल दोनों ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। समर्थकों व कार्यकर्ताओं का डेरा रहेगा। बीकानेर लोक सभा सीट से  सांसद रहे अर्जुन मेघवाल चौथी बार बीकानेर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे वहीं गहलोत सरकार में मंत्री रहे गोविंदराम मेघवाल आज अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के बंदोबस्त किए है साथ ही यातायात में कुछ बदलाव किया है। कांग्रेस की सभा सादुल क्लब मैदान में रखी गई है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहेंगे।बीजेपी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार श्री अर्जुनराम मेघवाल जी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद नामांकन सभा रखी गई है जिसमे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जी व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी इस नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। नामांकन समय आज 11:15 बजे कलेक्ट्रेट बीकानेर। नामांकन सभा आज 12:30 बजे से रविंद्र रंगमंच के आगे बीकानेर।


Share This News