Thar पोस्ट, न्यूज। चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में प्रदेश की सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिनमें से तीन महिला उम्मीदवार हैं। जयपुर शहर से वर्तमान सांसद रामचरण बोहरा का टिकट काटकर उनकी जगह पार्टी के कद्दावर नेता भंवरलाल शर्मा की बेटी मंजू शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। शेष प्रत्याशियों में गंगानगर से प्रियंका बालन, राजसमंद से महिमा विश्लेश्वर सिंह, झुंझुनू से शुभकरण चौधरी, जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह, टोंक-सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया और अजमेर से भागीरथ चौधरी को मैदान में उतारा गया है। केवल अजमेर और सवाई माधोपुर से रिपीट में प्रत्याशी उतारे गए हैं, बाकी पांच सीटों से मौजूदा सांसदों के टिकट काटकर नए चेहरों पर दांव खेला गया है।