ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 14 सड़क हादसे में 17 घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर कस्बे में शनिवार को एक स्लीपर बस और ट्रक में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, इनमें से 5 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि स्लीपर बस और ट्रक दोनों के एक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रावतसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। रावतसर थाना अधिकारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस को सवेरे मिस्त्री मार्केट के पास सड़क हादसा होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर राजकीय अस्पताल, रावतसर भिजवाया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते हटाकर यातायात सुचारू करवाया। राजकीय अस्पताल से गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। 17 लोगों में से 5 गंभीर घायलों में सुखविंद्र सिंह, सुरेश, कृष्णलाल, श्योनारायण और नूतन का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।


Share This News