ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 93 13 जिलों में पलटेगा मौसम, विभाग ने बताई यह वजह Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। मौसम विभाग के अनुसार, हल्के प्रभाव वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के 13 जिलों में देखने को मिलेगा। ऐसे में 24, 25 और 26 मार्च को मौसम करवट ले रहा है। आईएमडी की तरफ से 24 मार्च को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर और श्रीगंगानगर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो 6 दिनों में राजधानी जयपुर का मौसम भी करवट लेगा। 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मार्च को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आईएमडी ने मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान भी अपने अधिकतम स्तर पर रहेगा। 6 दिनों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री ( 28 और 29 मार्च को), वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस (24 मार्च को) रहने वाला है।


Share This News