ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 91 बैंकों में 14 दिन का अवकाश, अप्रैल में छुट्टियों की बहार, जरूरी कार्य पहले करें Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश में अप्रैल माह में जमकर छुट्टियां आ रही हैं। भारत में अलग-अलग जोन में कुल 14 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। वैसे तो आजकल बैंकों से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। किंतु बैंक खाता खुलवाने और लोन लेने जैसे कई ऐसे काम हैं, जिनमें बैंक ब्रांच जाना पड़ जाता है। अगर आप बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को देखे बिना ही बैंक ब्रांच के लिये चले जाएं तो निराशा भी हाथ लग सकती है। बैंकों की छुट्टियां कब-कब रहती है। हर हफ्ते के रविवार को और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। यह है सूची

बैंकों में छुट्टी व महत्वपूर्ण दिन

1 अप्रैल 2024 : वित्त वर्ष खत्म होने पर बैंकों के अकाउंट क्लोजिंग के चलते 1 अप्रैल को बैंकों की छुट्टी रहेगी। 5 अप्रैल 2024 : बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और Jumat-ul-Vida के चलते श्रीनगर, जम्मू और तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

7 अप्रैल 2024 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

9 अप्रैल 2024 : गुड़ी पड़वा/उगाड़ी फेस्टिवल/तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

10 अप्रैल 2024 : ईद के चलते कोच्ची और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

11 अप्रैल 2024 : ईद के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

13 अप्रैल 2024 : दूसरे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

14 अप्रैल 2024 : रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

15 अप्रैल 2024 : हिमाचल दिवस के चलते गुवाहाटी और शिमला जोन में बैंक बंद रहेंगे।

17 अप्रैल 2024 : श्री राम नवमी के चलते अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर,लखनऊ, पटना, रांची, शिमला मुंबई और नागपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

20 अप्रैल 2024 : गरिया पूजा के चलते अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

21 अप्रैल 2024 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

27 अप्रैल 2024 : चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।

28 अप्रैल 2024 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।


Share This News