ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240320 002834 scaled होली की रंगत-रम्मत से रातें गुलज़ार, राजरतन बिहारी जी मंदिर व जूनागढ़ के आगे धमाल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। रात की खामोशी को अब चंग की धमाल व रसियों के स्वर चीरने लगे हैं। फागोत्सव के साथ होली की रंगत व रम्मत से बीकानेर की रातें गुलज़ार होने लगी है। कोटगेट से गोगागेट के बीच होली की रंगत अधिक है। इसमें जस्सूसर गेट, बारह गुवाड़, दम्माणी चौक, आचार्य चौक, व्यासों का चौक व हर्षो का चौक आदि शामिल है। मंगलवार की शाम को रतन बिहारी पार्क स्थित रास बिहारी मंदिर के आगे खंजर क्लब की ओर से चंग पर धमाल गायन किया गया। क्लब के सदस्यों  ने पारम्परिक रूप से धमाल गीत , गढ़ में राज भवानी, घूंघट खोल दे, लक्ष्मणजी रे बाण लग्यों, देवर म्हारो रे सहित कई धमाल गीत प्रस्तुत किए।  कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने पारंपरिक धोती कुर्ता पहने और सिर पर पचरंगी साफा पहने और चंग पर हथेलियों की थाप देकर ज्योंही होली के गीतों की प्रस्तुति प्रारंभ की वैसे ही विदेशी पर्यटकों एवं राहगीरों के कदम भी खुद ब खुद थिरकने प्रारंभ हो गए।
आयोजन के दौरान खंजर क्लब के अध्यक्ष घनश्याम सोलंकी, खंजर क्लब के सतीश गहलोत, किसन लाल सोलंकी, प्रमोद गहलोत, अशोक तंवर ,आसुराम सोलंकी, जेठाराम कुम्हार, मास्टर नमन राठोड़, हरीश डूडी, महावीर प्रसाद स्वामी, राजेन्द्र सिंह एवं योगेश सिंह भाटी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।


Share This News