ताजा खबरे
एक शाम कैफ़ी आज़मी व तलत महमूद के नाम 9 मई कोश्री ओम  बन्ना का जन्मदिन मनायादेशनोक में विद्यार्थियों को दिया ‘से नो टू ड्रग्स’ का संदेश, ऑनलाइन परीक्षा के साथ मिलेगा प्रमाण पत्रपीबीएम ट्रोमा सेंटर के आगे शीतल जल सेवा का हुआ शुभारम्भभारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जोधपुर प्रांत को मिला नया नेतृत्वफ़न्ना बाबू को मिले पदम् विभूषण, विधायक सारस्वत व अध्यक्ष पचीशिया व बोथरा ने सौंपा ज्ञापनलूणकरणसर में कल मंत्री श्री सुमित गोदारा करोड़ों के कार्यों का करेंगे लोकार्पणजिला कलक्टर श्री निशान्त जैन ने की स्व-गणनाचार छात्राएं घायल, स्कूल छत्त का प्लास्टर गिराचुनाव : देश-दुनिया, बंगाल में ऐसे पलटी बाजी
IMG 20231123 090506 74 बीकानेर भाजपा लोकसभा कोर कमेटी की बैठक में प्रभारी खींवसर ने कही यह बात ** बीजेपी उम्मीदवार के कार्यालय  का आगाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240316 WA0348 बीकानेर भाजपा लोकसभा कोर कमेटी की बैठक में प्रभारी खींवसर ने कही यह बात ** बीजेपी उम्मीदवार के कार्यालय  का आगाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20240316 WA0362 बीकानेर भाजपा लोकसभा कोर कमेटी की बैठक में प्रभारी खींवसर ने कही यह बात ** बीजेपी उम्मीदवार के कार्यालय  का आगाज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Bjp meeting and office inaugration

Thar पोस्ट न्यूज। लोकसभा चुनाव में बीकानेर रिकॉर्ड जीत के साथ इतिहास लिखेगा– खींवसर।भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में बीकानेर भाजपा लोकसभा कोर कमेटी की बैठक देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी व शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में रखी है लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद इस पहली बैठक में लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल व चिकित्सा मंत्री व बीकानेर लोकसभा प्रभारी गजेंद्र सिंह खींवसर ने विधायको, महापौर व कोर कमेटी सदस्यों के साथ आगामी चुनाव संचालन, प्रचार प्रसार सहित सभी मुद्दों पर चर्चा हुई।

चिकित्सा मंत्री व लोकसभा प्रभारी गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा आज चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया और बीकानेर से लोकप्रिय प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल जिस तरह पिछले तीन चुनाव से जीत की हैट्रिक लगा रहे है इस बार जीत का चौका लगाने वाले है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह ऐतिहासिक फैसले लिए है पूरा भारत एक सुर में एनडीए 400 पार सीट करने को तैयार है और बीकानेर लोकसभा में अर्जुनराम मेघवाल रिकॉर्ड जीत के साथ इतिहास रचने वाले है खींवसर ने सभी विधायको से कहा विधानसभा वार रूट तैयार करे और अपने क्षेत्र में रैली, आम सभा, नुक्कड़ सभा, घर घर जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर जनसंपर्क करेंगे। लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने कहा आज लोकसभा चुनावो की तारीख का ऐलान हो गया हेनर प्रथम चरण की 19 अप्रैल को बीकानेर लोकसभा में चुनाव है कांग्रेस हर तरफ बिखरी है सब एक दूसरे के खिलाफ खड़े है कांग्रेस में असंतोष का अंधेरा छाया है और दूसरी तरफ पूर्व देश मोदी का परिवार है और हमारा भाजपा परिवार हमारे जिलाध्यक्ष, विधायक, पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष, कार्यकर्ता सब एकजुट है और एक साथ एक परिवार की तरह चुनाव लडेंगे और मुझे बीकानेर की जनता का आशीर्वाद हमेशा मिला है और इस बार सभी के सहयोग और आशिवाद से फिर एक बार कमल खिलेगा।
आज की बैठक मंत्री सुमित गोदारा, विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, संभाग सह प्रभारी जोगेंद्र राजपुरोहित, अशोक नागपाल, लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, विस्तारक महेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक संतोष बावरी, प्रभारी ओम सारस्वत, राजेंद्र पंवार, अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, अशोक मीणा ने अपने विचार रखे।

बीकानेर लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बीकानेर लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के मुख्य चुनाव कार्यालय मोहता भवन बड़ा हनुमान मंदिर के सामने का आज विधि विधान से पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया गया बीकानेर लोकसभा की 8 विधानसभा का मुख्य चुनाव कार्यालय रहेगा। इस अवसर पर भाजपा लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, गुमान सिंह राजपुरोहित, महेश मुंड, संपत पारीक, किशन गोदारा, शिव कुमार रंगा, मनीष सोनी, संवाई सिंह तंवर, पंकज अग्रवाल, इमरान कायमखानी, अजय खत्री के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News