ताजा खबरे
जिला अस्पताल में बनेंगे स्त्री और प्रसूति रोग ओपीडी, लेबर रूम, प्री डिलीवरी रूम, पोस्ट डिलीवरी रूम और 4 कॉटेजबीकानेर संभाग: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हाई-अलर्ट, इतने किमी तक लॉक डाउन जैसी स्थितिजिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंपपुलिस ने जारी की चेतावनी: आरटीओ व ई-चालान के नाम पर भी हो रही ठगीराजस्थान में इस दिन से हीट वेव की चेतावनीएक शाम कैफ़ी आज़मी व तलत महमूद के नाम 9 मई कोश्री ओम  बन्ना का जन्मदिन मनायादेशनोक में विद्यार्थियों को दिया ‘से नो टू ड्रग्स’ का संदेश, ऑनलाइन परीक्षा के साथ मिलेगा प्रमाण पत्रपीबीएम ट्रोमा सेंटर के आगे शीतल जल सेवा का हुआ शुभारम्भभारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जोधपुर प्रांत को मिला नया नेतृत्व
IMG 20240314 WA0222 रम्मतों और फाग उत्सवों के दौरान रहे साफ सफाई और अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्थाविधायक श्री व्यास ने नगर निगम आयुक्त को लिखा पत्र Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने होली के दौरान शहरी परकोटे में होने वाले रम्मतों, फागणिया फुटबॉल तथा हर्षों-व्यासों के डोलची खेल सहित विभिन्न मंदिरों में होने वाले फाग उत्सवों के दौरान साफ-सफाई तथा अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था करने के लिए नगर निगम आयुक्त को पत्र प्रेषित किया है।
विधायक ने बताया कि होलाष्टक की शुरुआत के साथ शहरी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें थंब पूजन, रम्मतें, चंग और फाग महोत्सव जैसे आयोजन शामिल हैं। इनके अलावा हर्ष और व्यास जाति का परंपरागत डोलची मार खेल और फागनिया फुटबाल भी आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इनमें बीकानेर शहर के अलावा और देशभर के विभिन्न शहरों में रहने वाले प्रवासी लोगों की भागीदारी भी रहेगी। इसके मध्यनजर उन्होंने शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने बीकानेर इलेक्ट्रिकल सप्लाई लिमिटेड के अधिकारियों को पत्र भेजते हुए रम्मतों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भी कहा है।

विधायक ने कहा कि बीकानेर की होली देशभर में विशेष पहचान रखती है। यहां के लोग यह त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मना सकें, इसके मद्देनजर प्रशासन स्तर पर सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रखी जाएं।


Share This News