ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240313 211951 बीकानेरी होली का कलेंडर जारी, तेजी से हो रहा वायरल, मरूनायक चौक में थम्ब पूजन कल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर । होली बृज की या फिर बीकानेर की। दोनों ही लोकप्रिय है। बीकानेर की होली का कैलेण्डर जारी हो गया है जो तेज़ी से वायरल हो रहा है। होली को लेकर आज कई कार्यक्रम भी फाइनल हुए। इसमे होली फुटबाल मैच भी शामिल है जो 22 को है। मोहता चौक के निकट मरूनायक चौक में 14 मार्च को दोपहर एक बजे थम्ब पूजन का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी के साथ होली के कार्यक्रमों का आगाज हो जाता है।

यह जानकारी देते हुए मरूनायक ट्रस्ट के ट्रस्टी घनश्याम लखाणी ने बताया कि फागुन माह की पंचमी के दिन थम्ब पूजन की यह परम्परा करीब 600 साल पुरानी है। चौक में भगवान मरूनायक का लगभग 700 साल पुराना मंदिर है। वहीं जिस थम्ब की पूजा की जाती है उस पर चार देवी देवताओं का वास होता है। ये चार देवी देवता गणेश, जगदम्बा, होलिका व बाबा मरूनायक है। थम्ब पूजन का एक ही उद्देश्य है कि देशभर में होली सुख शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो जाए और भारत राष्ट्र उत्तरोत्तर उन्नति की ओर अग्रसर होता रहे।


Share This News