IMG 20231123 090506 49 बीजेपी ने 100 सीटों पर किया मंथन, अनेक सीटों पर नाम फाइनल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही दोनों प्रमुख दल शेष सीटों पर मंथन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी व कांग्रेस ने अनेक सीटों पर नाम फाइनल कर लिए है जिसकी शीघ्र घोषणा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एक दिन पहले केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित 8 राज्यों की 100 सीटों पर मैराथन मंथन हुआ, लेकिन बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अभी गठबंधन की तस्वीर पूरी तरफ साफ नहीं होने के कारण इन राज्यों के टिकट में देरी हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सोमवार को केंद्रीय मुख्यालय पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल, गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना की सीटों पर चर्चा हुई।

इस राज्य की 17 सीटों पर मंथन

इस महत्वपूर्ण बैठक में तमिलनाडु में एआईएडीएमके, आंध्र में टीडीपी और जनसेना तथा ओढिशा में बीजेडी से प्रस्तावित गठबंधन में अभी अंतिम रूप से सीटों का समझौता नहीं हुआ है। इन राज्यों की सीटों पर आज पूरी तरह चर्चा नहीं हुई। आंध्र प्रदेश में बीजेपी 6 सीटों पर लड़ने की तैयारी में है। बीजेपी ने बिहार में अपनी सिटिंग 17 सीटों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि जेडीयू और अन्य सहयोगियों से सीटों का समझौता हो जाने के बाद ही पार्टी अपने हिस्से का टिकट घोषित करेगी।

गुजरात की 11 सीटों पर चर्चा में 7 सीटों पर सहमति बन पाई। मध्यप्रदेश की बची सभी 5 सीटों पर चर्चा पूरी की गई जिसमें से 4 सीट पर सहमति बन पाई। महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की 8 और कर्नाटक की सभी 28 सीटों मंथन हुआ। हालांकि कर्नाटक में तीन सीटें जेडीएस को मिलने की बात सामने आ रही।


Share This News