ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 29 पेट्रोल पम्पों पर कल से हड़ताल, ये है मांगें Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के पेट्रोल पंप पर 10 मार्च से हड़ताल है। संचालकों व सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। आज रात 12 बजे से 12 मार्च तक प्रदेशभर के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कहा कि सरकार लंबे वक्त से वैट में कटौती नहीं कर रही है। साथ ही डीलर्स के कमीशन में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में प्रदेशभर के पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों ने 10 मार्च से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस दौरान 11 मार्च को जयपुर में सचिवालय का घेराव भी किया जाएगा।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा- राजस्थान में बढ़े हुए वैट की वजह से पेट्रोल पंप संचालकों को लगातार घाटा हो रहा है। हम लंबे वक्त से सरकार से वैट कम करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही डोसी राज्यों में राजस्थान के मुकाबले काफी मुद्धता पेट्रोल बिक रहा है।
7 साल से डीलर्स के कमीशन में बढोतरी नहीं की गई।

दूसरी और पिछले 7 साल से डीलर्स के कमीशन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसकी वजह से राजस्थान में ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसको लेकर हमने 10 मार्च से 12 मार्च तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इसके साथ ही प्रदेशभर के पेट्रोल पंप संचालक 11 मार्च को जयपुर में सचिवालय का घेराव भी करेंगे। ताकि अपनी वाजिब मांग को सरकार तक पंहुचा सके।


Share This News