ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240308 WA0415 लोकसभा चुनाव : जिला कलेक्टर ने संवेदनशील बूथों का लिया जायजा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण।पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम भी रहीं साथ मौजूद। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के साथ जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने
पाबूबारी स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मीनाथ जी घाटी स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा सुलेमानी मदरसा में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जयजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों में पानी, बिजली छाया, रैम्प आदि व्यवस्थाओं को भी समुचित करने को कहा। उन्होंने कहा कि संवेदनशील बूथों वाले इन क्षेत्रों में पुलिस और मतदान कार्मिक विशेष नजर बनाए रखें। अतिरिक्त सतर्कता रखी जाएं। छोटे से छोटा इनपुट संबंधित एजेंसियों और उच्च अधिकारियों के साथ साझा करें। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से भी इन क्षेत्रों में मतदाता को भयमुक्त होकर मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए।‌पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने संबंधित पुलिस अधिकारी से की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस‌ दौरान संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News