ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240308 WA0402 महिलाओं ने पैदल मार्च निकाला, हुई संगोष्ठी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कि राज्य महासचिव डॉक्टर सीमा जैन ने बताया कि स्थानीय नरेंद्र ऑडीटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सावित्री बाई फुले एजुकेशनल एंड सोशल अवेयरनेस समिति और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में “भारत का संविधान नारी का सम्मान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी बतौर मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ प्रभा भार्गव ने “महिलाओं का संपूर्ण विकास और चुनौतियां” विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि तमाम चुनौतियों का सामना करने के लिए महिलाओं को हर हाल में संगठित और एकजुट होकर रहना चाहिए। विशिष्ट वक्ता एडवोकेट सुनीता दीक्षित ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक उत्थान में परिवार का साथ और सहयोग बहुत जरूरी है। सावित्री बाई फुले एजुकेशनल एंड सोशल अवेयरनेस समिति की राज्य पदाधिकारी डॉ भारती सांखला ने “वर्तमान संदर्भ में महिलाओं के हालातों और सावित्री बाई फुले के संघर्षों” तथा विचारों पर प्रकाश डालते हुए महिला अधिकारों को सुरक्षित रखने का आह्वान किया तथा रूढ़िवाद और मनुवाद को महिलाओं के जीवन से दूर भगाने का संकल्प दिलाया। डॉ दुर्गा चौधरी ने सभी महिलाओं को मेडल पहना कर सम्मानित किया।

इसके पश्चात महिलाओं ने नरेंद्र ऑडिटोरियम से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च नारों और ढोल नगाड़े के साथ निकाला। पैदल मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद “रूढ़िवाद, मनुवाद को महिलाओं के जीवन से दूर भगाओ” के बैनर को काले गुब्बारों के साथ आसमान में उड़ा कर नारी मुक्ति का आह्वान किया गया।

जमकर नारेबाजी की। “उठाओ ये बुलंद आवाज, सशक्त नारी सशक्त आवाज” का बैनर रंग बिरंगे गुब्बारों के साथ आसमान में छोड़ते हुए महिलाओं को एकजुट और संगठित होने का संदेश दिया।


Share This News