IMG 20220726 123123 2 बाल सुधार गृह से 20 और बाल अपचारी फरार Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश की राजधानी जयपुर बाल सुधार गृह से 20 ओर बाल अपचारी फरार हो गए है। इसी साल फरवरी में 23 बच्चों के फरार होने के बाद अब एक बार फिर 20 और बाल अपचारी बाल सुधार गृह से भाग गए हैं। सूत्रों के अनुसार ये बच्चे दीवार तोड़कर फरार हुए हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। नजदीकी ट्रांसपोर्ट नगर थाने के पुलिस अधिकारी बाल सुधार गृह पहुंचकर जांच में जुटे हैं।

फरवरी महीने में भी 15 से 18 साल उम्र के 23 बाल अपचारी यहां से फरार हो गए थे। फरार हुए बच्चों पर चोरी और हत्या का मामला था। इस मामले में पुलिस ने गार्ड की मिलीभगत की आशंका जताई थी। पुलिस का कहना था कि बगैर मिलीभगत के इतनी बड़ी साजिश को अंजाम नहीं दिया जा सकता।

एक बार फिर इतनी बड़ी संख्या में बाल अपचारियों के फरार होने से बरती जा रही लापरवाही नजर आने लगी है। पुलिस बाल सुधार गृह के सभी कर्मचारियों से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही बच्चों को पकड़ने के लिए उन्हें ट्रेस किया जा रहा है।


Share This News