ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 1 बीकानेर में दो दर्जन से अधिक अपराधी गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की जिला पुलिस ने एरिया डॉमिनेंस अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 31 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया है। इसके तहत

मुक्ताप्रसाद पुलिस ने अभिायन के तहत पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया और अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने करीब ढ़ाई किलो अवैध डोडा के साथ भंवरलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके अलावा कार्रवाई करते हुए राजीव नगर के रहने वाले अनिल बिश्नोइ, बंगलानगर के रहने वाले संतोष विश्नोई,हाल जेबी कॉलोनी के रहने वाले मुकेश विश्रोई,रामपुरा बस्ती के रहने वाले करणी सिंह,चन्द्रसिंह,सुनिल कुमार को गिरफ्तार किया है।

वही कोटगेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 आदतन अपराधियों, 3 वारंटियों,एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। पुलिस ने सुभाषपुरा के रहने वाले शंकरलाल, गंगाशहर रोड़ निवासी सुभाष, भगवानपुरा बस्ती निवासी शाहरूख, धोबी तलाई निवासी परमानंद, गंगाशहर क्षेत्र के रहने वाले राजेश उर्फ राजा,कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले दीपक भार्गव, पंचमुखा हनुमान जी मंदिर निवासी मोनू,अशोक गहलोत,धनराज गहलोत, रानी बाजार निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू, भगवानपुरा बस्ती निवासी शोएब अख्तर, गोगागेट निवासी हनुमान नायक, फड़ बाजार निवासी गुलफाम, केजी कॉम्पलेक्स निवासी सलमान,गोगागेट निवासी चन्द्रप्रकाश, श्रीडूंगरगढ़ निवासी विजयपाल, देशनोक निवासी भराराम, नोखा निवासी रामलाल, देशनोक निवासी रामप्रताप को गिरफ्तार किया है।

जिले की पांचू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शमिल है। पुलिस ने एक आबकारी के मामल में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी में एक वांछित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांगलू निवासी सुभाष, चाड़ी निवासी पतराम उर्फ पुरखाराम, फलोदी निवासी मोहनराम, पांचू निवासी नारायण राम, जगदीश सिंह को गिरफ्तार किया है।


Share This News