ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 बीकानेर : सड़क हादसे में युवक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में देर रात रानी बाजार क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक टर्बो ने बाइक सवार युवक को पहले टक्कर मारी। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई और उसकी पहचान भी बाइक नंबर से हो सकी।।पुलिस ने ट्रक टर्बो तो कब्जे में ले लिया लेकिन चालक वहां से फरार हो गया। नाराज लोगों ने रास्ता रोका तो पुलिस के साथ कुछ तनाव भी हुआ। देर रात बीदासर बारी क्षेत्र में रहने वाला श्याम पुरोहित पुत्र लक्ष्मण सिंह पुरोहित बाइक पर जा रहा था कि सामने से आ रहे ट्रक टर्बो ने उसे चपेट में ले लिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उसका शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। जहां सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

मौके पर खिदमतगार खादिम सोसायटी के सदस्यों ने पहुंचकर बहुत मुश्किल से शव को एंबुलेंस में रखवाकर अस्पताल पहुंचाया। सोसायटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम शोएब, असहाय सेवा संस्थान के सदस्य ताहिर हुसैन, अब्दुल सत्तार, रमजान अली व राजकुमार खड़गावत ने पुलिस के साथ मिलकर शव को अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्र हो गए। लोगों ने रास्ता रोक दिया और भारी वाहनों के प्रवेश पर आपत्ति जताई। नोखा की तरफ से आने वाले ट्रकों के लिए जैन कॉलेज से पहले मार्ग है लेकिन फिर रात के समय ट्रक इधर से आते हैं। इसी कारण हादसे भी होते हैं। तेज गति से चलने वाले ये ट्रक और बस आए दिन किसी न किसी को टक्कर मारते हैं। इसी को लेकर लोग नाराज थे।


Share This News