ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 4 देर रात आंधी बूंदाबांदी, बिजली गिरने से 3 की मौत, 4 झुलसे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देर रात श्रीगंगानगर,  बीकानेर, हनुमानगढ़, और जैसलमेर में 25 से 30KM प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलनी शुरू हो गई। वहीं जैसलमेर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेश में बिजली गिरने के हादसों में 3 की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। जबकि 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। जयपुर में भी बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा से भी तापमान में गिरावट हुई है।  ही मौसम केंद्र नई दिल्ली ने इस सिस्टम को सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम माना है, जिसे देखते हुए 10 राज्यों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में इस सिस्टम के असर से 75 फीसदी एरिया में बारिश और कहीं-कहीं तेज बरसात के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि भी हो सकती है।बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, जैसलमेर और श्रीगंगानगर करौली, झुंझुनूं, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर में ऑरेंज अलर्ट है।

सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के बगीना गांव के पास खेत में फसल कटाई के लिए गए पति-पत्नी जलेबी मीणा (28) पत्नी राजेंद्र मीणा और राजेंद्र (30) पुत्र हरभजन मीणा की मौत हो गई। मित्रपुरा तहसील के गांव नानतोड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक धन्नालाल पुत्र पांचू राम मीणा की मौत हो गई।

टोंक जिले की पीपलू पंचायत समिति कार्यालय पर शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से चार कर्मचारी अचेत हो गए। बिजली मीटर के तार टूट गए। कार्यालय की दीवार में दरार आ गई। आसपास के लोग चारों कर्मचारियों को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए। जहां दो कर्मचारियों को होश आ गया। वहीं दो अन्य को भर्ती कर लिया गया। उन्हें भी करीब 15 मिनट बाद होश आ गया। करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें छुट्‌टी दे दी गई। टोंक में बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे हैं। सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में जोरदार बारिश हुई।


Share This News