ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 5 निःशुल्क घुटना दर्द निवारण शिविर 4 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240302 134134 निःशुल्क घुटना दर्द निवारण शिविर 4 को Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट, न्यूज़ बीकानेर/ मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में सोलहवां कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर सोमवार 04 मार्च को आयोजित होगा । कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट महेंद्र जैन ने बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षशील रही समाजसेवी कुसुम देवी डागा की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से 16 वर्ष पहले प्रारंभ किये गये निशुल्क कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर इस वर्ष 16वां कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण सोमवार, 4,मार्च को नत्थूसर बास स्थित ब्रह्म बगीचा, नया शहर थाने के पीछे आयोजित होगा । कार्यक्रम समन्वयक हजारी देवड़ा ने बताया कि घुटना पीड़ितों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जाँच कर जरुरतमंद मरीजों को निशुल्क नीबेल्ट वितरण किये जायेंगे ।

कार्यक्रम संयोजक राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि सोमवार 4 मार्च को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक घुटना पीड़ितों का पंजीकरण किया जाएंगा, पंजीकरण उपरांत चिकित्सक-मरीज संवाद होगा फिर निशुल्क नीबेल्ट वितरण किये जायेंगे । स्वर्णकार ने बताया कि 16 वें शिविर में लगातार सेवाकार्य करने वाले अनुभवी चिकित्सकों डॉ. हेमन्त व्यास, डॉ. मारूती नंदन स्वामी, डॉ. सुभाष भास्कर एवं डाॅ .भारती पुरोहित का सम्मान भी किया जाएगा ।


Share This News