ताजा खबरे
नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ रामपुरा बस्ती में शुरू527 बैड का यह मेडिसिन विंग बीकानेर के चिकित्सा जगत के लिए नया कीर्तिमान होगा: डॉ. अभिजीत चंद्रकांत सेठविश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित हुई जिला स्तरीय गोष्ठी, रेडक्रॉस सेवाओं पर की चर्चाबीकानेर के रांका ट्रस्ट का पंजाब में हुआ सम्मानएसबीआई कर्मचारियों ने दिया मौन धरना, आंदोलन तेज करेंगेपश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कल लेंगे शपथभाजपा की ग्राम विकास यात्रा कल पहुंचेगी पेमासर व बेरासरबरसाती पानी ठहराव की समस्या से जल्दी मिलेगी मुक्ति, 59.10 करोड़ रुपए मिले, तीन स्थानों पर काम शुरूदेश: विदेश की खास खबरेंकोटगेट सांखला रेलवे फाटक अंडरपास तुरंत चालू करने हेतु आज कोटगेट पर चलाया अभियान
IMG 20220805 172930 2 बीएलओ ने नहीं की ड्यूटी ज्वाइन, 17 सीसीए के तहत की गई कार्यवाही, रोकी एक वार्षिक वेतनवृद्धि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीएलओ का कार्यभार ग्रहण नहीं करने के चलते निर्वाचन कार्य की प्रगति प्रभावित होने पर राजस्थान वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय नत्थूसर मालियान के सहायक प्रशासनिक अधिकार निखिल कुमार शर्मा के विरुद्ध 17 सीसीए के तहत कार्यवाही करते हुए एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी की गई है।
उपखंड अधिकारी बीकानेर कविता गोदारा में बताया कि निखिल कुमार शर्मा को भाग संख्या 152 में चुनाव संबंधी कार्य करने के लिए बीएलओ का कार्यभार दिया गया था, लेकिन आदेश प्राप्त होने के बावजूद शर्मा द्वारा यह कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया। जिससे निर्वाचन संबंधी कार्य बेहद प्रभावित हुए और मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे गंभीरता से लेते हुए शर्मा के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम 1958 के नियम 17 के तहत कार्यवाही कर एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने के दंड से दंडित किया गया है।


Share This News