ताजा खबरे
नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ रामपुरा बस्ती में शुरू527 बैड का यह मेडिसिन विंग बीकानेर के चिकित्सा जगत के लिए नया कीर्तिमान होगा: डॉ. अभिजीत चंद्रकांत सेठविश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित हुई जिला स्तरीय गोष्ठी, रेडक्रॉस सेवाओं पर की चर्चाबीकानेर के रांका ट्रस्ट का पंजाब में हुआ सम्मानएसबीआई कर्मचारियों ने दिया मौन धरना, आंदोलन तेज करेंगेपश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कल लेंगे शपथभाजपा की ग्राम विकास यात्रा कल पहुंचेगी पेमासर व बेरासरबरसाती पानी ठहराव की समस्या से जल्दी मिलेगी मुक्ति, 59.10 करोड़ रुपए मिले, तीन स्थानों पर काम शुरूदेश: विदेश की खास खबरेंकोटगेट सांखला रेलवे फाटक अंडरपास तुरंत चालू करने हेतु आज कोटगेट पर चलाया अभियान
IMG 20231123 090506 155 बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन 23 मार्च को प्रस्तावित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर प्रेस क्लब आगामी दिनों में पत्रकारों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को सर्किट हाऊस में एक बैठक का आयोजन कर कई महत्पूर्ण निर्णय लिये गये। क्लब के अध्यक्ष भवानी शंकर जोशी ने बताया कि आगामी दिनों में पत्रकारों के लिए खेलकूद, होली मिलन समारोह सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्लब के सचिव कुशाल सिंह मेडतिया ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता 15 से 17 मार्च तक आयोजित की जायेगी। जिसमें क्रिकेट, बैडमिंटन व चैस सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं होगी। जोशी ने बताया कि होली मिलन समारोह 23 मार्च को प्रस्तावित किया गया है। प्रेस क्लब के कार्यक्रमों में बीकानेर शहर के सभी पत्रकार शामिल होंगे। बैठक में इसके अलावा कई महत्पूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में अध्यक्ष भवानी शंकर जोशी, सचिव कुशाल सिंह मेडतिया, कोषाध्यक्ष सुमित व्यास व निर्वाचित सदस्य रामस्वरुप भाटी, विवेक आहूजा, दिनेश जोशी, गुलाम रसूल उपस्थित रहे।

IMG 20240229 WA0286 बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन 23 मार्च को प्रस्तावित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News