ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240229 WA0210 मुरलीधर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में विकास में नहीं आने दी जाएगी कमी: विधायक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक व्यास ने बुधवार देर रात शांतिनाथ आंगन में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी और इसके आसपास की अन्य पूर्ण कॉलोनियां विकसित हों, इसके लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। इसमें किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क तथा सफाई की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित विभाग को पाबंद किया जाएगा। इस दौरान मुरलीधर व्यास कॉलोनी तथा आस पास के क्षेत्र के नागरिकों ने सीवरेज, रोड लाइट तथा पानी के प्रेशर संबंधित समस्याओं से विधायक व्यास को अवगत करवाया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक व्यास को माला एवं शाल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
इस दौरान सुरेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र गहलोत, विनोद बोथरा, जय प्रकाश व्यास, मोतीलाल हर्ष, लवीश पारीक जितेंद्र सुराणा, अशोक बोथरा, शंकर बोथरा, दिलीप बोथरा, मुकेश ओझा, घनश्याम लोहिया, विजय उपाध्याय, जितेंद्र गहलोत, मोटूलाल हर्ष, भंवर पुरोहित, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, गिरिराज हर्ष, पीयूष पुरोहित, आनंद जोशी मौजूद रहे।


Share This News