ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 152 पूर्व न्यायाधीश व्यास बने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के लोकपाल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के लोकपाल पद पर पूर्व जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास को नियुक्त किया गया है। इस आशय के आदेश बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुल सचिव की ओर से जारी किए गए हैं।
पूर्व जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास की बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के लोकपाल पद पर नियुक्ति की अवधि अधिकतम 3 वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक रहेगी। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल की अनुशंसा पर पूर्व जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास की नियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय के नए लोकपाल व पूर्व न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गजट अधिसूचना दिनांक 11 अप्रैल 2023 (विद्यार्थियों की शिकायतों का निवारण) विनियम 2023 के प्रावधानों के अनुरूप कार्य संपादित करेंगे। विदित रहे कि पूर्व जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास वर्तमान में नागौर जिले के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।

IMG 20240229 WA0163 पूर्व न्यायाधीश व्यास बने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के लोकपाल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
ND vyas

Share This News