ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240228 200221 अवैध जल कनेक्शन करवाना होगा नियमित, अन्यथा 29 के बाद होगी सख्त करवाई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। अवैद्य जल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 29 फरवरी तक कनेक्शन अनिवार्य रूप से नियमित करवाने होंगे। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि 29 फरवरी तक कनेक्शन नियमित नहीं करवाए जाने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

पुरोहित ने बताया कि वितरण पाइप लाइन, राइजिंग मैन में उपभोक्ताओं द्वारा लिये गये अवैद्य जल कनेक्शन को काटने व‌ संबंधित उन पर शास्ति लगाने की कार्यवाही प्रगति पर है। सभी अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र के सभी अवैद्य जल संबंध चिन्हित कर इन्हें काटने अथवा शास्ति के साथ नियमित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में फरवरी माह में वितरण पाइप लाईन से 263 व राईजिग मैन वितरण लाईन से 47 सहित कुल 310 अवैध जल संबंध हटाए गए है,। इनमें 217 शहरी क्षेत्र में व 93 जल संबंध ग्रामीण क्षेत्र से काटे गए हैं। गत 2 दिवस में बीकानेर शहरी क्षेत्र में 2.10 लाख रुपए व श्रीडूंगरगढ शहरी क्षेत्र में 1.60 लाख सहित कुल 3.70 लाख रुपए की बकाया वसूली की गई है । उपखंड क्षेत्र में भी जल संबंध नियमित करवाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


Share This News