ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20211103 181707 5 जज की बहू से बाबा ने की गंदी बातें, अश्लील पत्र व आपत्तिजनक सामान भेजा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सूबे की राजधानी जयपुर में एक कथित बाबा ने रिटायर्ड जज की बहू को कॉल पर गंदी बातें की। पूजा पाठ से बात शुरू कर आरोपी अश्लील बातें करना करने लगा। पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक किया तो वह अलग-अलग नंबरों से कॉल करने लगा। फिर भी महिला ने बात नहीं की तो आरोपी बाबा ने उसके घर पर अश्लील पत्र और आपत्तिजनक सामान भेज दिया, जिसे देखकर परिवार के लोग भी हैरान रह गए।  आखिरी में पीड़ित महिला ने आरोपी बाबा के खिलाफ जयपुर कमिश्नरेट थाने कें केस दर्ज कराया ।

31 साल की पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिटायर्ड जज की बहू है। पिछले साल सितंबर 2023 में वह अपने परिवार के साथ रामगंठ इलाके के गणेश मंदिर गई थी। यहां उसे राजू शर्मा नाम का बाबा मिला, बातचीत में बाबा ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ दिन बाद आरोपी बाबा ने कॉल किया और पूजा-पाठ कराने की बातें करने लगा।  बाद में वह घर के बारे में भी जानकारी लेने लगा। 
एक दो बार बात करने के बाद वह अश्लीलता पर उतर आया। उसकी अश्लील बातें सुनकर पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक दिया, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी बाबा नए-नए नंबर से कॉल कर उससे अश्लील बातें करता और परेशान करता। इतना ही नहीं आरोपी बाबा ने महिला के बैंक अकाउंट में रुपये डलवा दिए और मोबाइल नंबर पर रिचार्ज भी कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के हर नंबर को ब्लॉक किया, लेकिन बाबा ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। कुछ दिन बाद उसने कॉल और मैसेज करना बंद कर दिया। लेकिन, फरवरी 2024 से उसने घर पर लेटर भेजना शुरू कर दिया। 9 फरवरी को भेजे लेटर में आरोपी बाबा ने पीड़िता के घर अश्लीलता से भरा एक लेटर भेजा। साथ ही पीड़िता के पति और घरवालों को जान से मारने की धमकी भी दी। 14 फरवरी को आरोपी बाबा ने पत्र के साथ घर पर आपत्तिजनक सामान भी भेज दिया। आखिर में तंग आकर 18 फरवरी को पीड़िता ने केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी ।


Share This News