ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240224 WA0235 शहर के विभिन्न मुद्दों सहित महावीर के संदेश पर जैन महासभा के प्रतिनिधि मण्डल ने की संभागीय आयुक्त व कलक्टर से चर्चा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर के जैन समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने शनिवार को नवनियुक्त संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी व कलक्टर नम्रता वृष्णि से मुलाकात की। जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, पूर्व अध्यक्ष जयचंदलाल डागा, सहमन्त्री विजय बाफना , कोषाध्यक्ष जसकरण छाजेड , मंत्री मेघराज बोथरा ,पूर्व अध्यक्ष इंद्रमल सुराणा , पूर्व अध्यक्ष व जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कोचर , चम्पकमल सुराणा
आदि ने आयुक्त सिंघवि व कलक्टर वृष्णि से बीकानेर के भाईचारे ओर सौहार्द्र पर चर्चा की। इसके साथ ही जैन समाज के संगठनों, व्यक्तियों की ओर से जन कल्याण में चलाये जा रहे प्रकल्पों की जानकारी दी। कलक्टर के साथ यह शिष्टाचार मुलाकात अनौपचारिक बातचीत में बदल गई जो अपेक्षा से काफी लंबी चली। कलक्टर नम्रता ने जैन समाज के अलग-अलग संगठनों का जिक्र कर इनकी जानकारी ली। मसलन, तेरापंथ, दिगंबर, खतरगच्छीय आदि के बारे में अपनी जिज्ञासाएं रखीं। सुरेन्द्र जैन ने इन सबके बीच कोई फर्क नहीं होने की बात कहते हुए कहा, सभी संगठन भगवान महावीर के संदेश के मुताबिक चलने वाले हैं।शहर के विकास में परस्पर सहयोग का वादा किया व दोनों ही अधिकारियों ने बीकानेर समुचित विकास में सभी समाज, वर्ग के प्रतिनिधियों के सहयोग की जरूरत बताई। जैन समाज के प्रतिनिधियों ने हरसंभव सहयोग का वादा किया।दोनों अधिकारियों का जैन महासभा ने स्मृतिचिन्ह व शाल देकर सम्मान किया।

IMG 20240224 WA0239 शहर के विभिन्न मुद्दों सहित महावीर के संदेश पर जैन महासभा के प्रतिनिधि मण्डल ने की संभागीय आयुक्त व कलक्टर से चर्चा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
DM office, meeting with jain samaj

Share This News