Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नयाशहर थाना इलाके के रघुनाथसर कुंए भैरुजी की चौकी के पास से एक नाबालिग अचानक गायब हो गई। इसकी तलाश करने के बाद नहीं मिलने पर परिजनों ने नाबालिग लडक़ी की गुमशुदगी नयाशहर थाने में 16 फरवरी को दी लेकिन आज तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। नाबालिग 16 फरवरी को दोपहर 3 तीन के करीब घर से गायब हो गई जिसको लेकर परिजनों ने नयाशहर थाने में 17 को गुमशुदगी दर्ज करवाई लेकिन पुलिस सोमवार तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची। इसको लेकर परिजनों के मन में डर बैठ गया कि आखिर अचानक बालिका कहां चली गई। इसको लेकर नाबालिग लडक़ी के पिता बीमार हो गये है। सोमवार को परिजन एसपी के पास लापता लडक़ी को खोजने की गुहार लगाई।