ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240217 WA0198 19 फरवरी को आयकर विभाग का घेराव कर प्रदर्शन करेगी शहर कांग्रेस Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। आजादी के बाद किसी भी राजनेतिक पार्टी का खाता सीज नही, कांग्रेस से डरी भाजपा – कल्ला। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी 19 फरवरी को बीकानेर रानी बाजार स्थित आयकर विभाग का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेगी इसी संदर्भ में आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कार्यालय में आहूत की गई जिसमे कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और जिमेववारिया सौंपी गई। जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिस समय कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने कार्यकर्ताओं और आम जन से पैसा इकट्ठा कर रही है और चुनाव की तैयारी कर रही है उसी वक्त कांग्रेस के नेताओं से घबराए भाजपा के दो शीर्ष नेता  कांग्रेस पार्टी को रोकने के लिए अनाधिकृत रूप से दबाव बनाकर आयकर विभाग के जरिए पार्टी को रोकने का कुत्सित प्रयास कर रही है जबकि इन ओछे हथकंडों से कांग्रेस डरने वाली नही है गांधी वादी तरीके से हम अपना हक लेना जानते है लेकिन आवश्यकता पड़े तो हमे अपने हक के लिए थोड़ा कड़ा रुख अख्तियार करना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे| यशपाल गहलोत ने अलग अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए 19 फरवरी को बीकानेर आयकर विभाग के घेरवा प्रदर्शन को सफल बनाने के निर्देश दिए साथ ही यशपाल गहलोत ने आगमी 24 फरवरी को पुनः बीकानेर आ रहे प्रभारी महासचिव  सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के संवाद कार्यक्रम के लिए भी अधिकतम से अधिकतम लोगो के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

   वरिष्ठ नेता डॉ बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि जब से मैंने सार्वजनिक जीवन की शुरआत की तब से बल्कि आज़ादी के बाद आज तक किसी राजनेतिक पार्टी के खाते पर रोक लगाने का कार्य हुआ हो। यह पहला मौका है जब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस से घबराई हुई केंद्र की भाजपा सरकार हर तरीके से कांग्रेस को चुनाव मैदान से हटाने के तरीके अपना रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी उस वक्त भी नही घबराई जब कोई साधन नहीं थे फिर इस तरह की राजनीति करके भाजपा लोकतंत्र और आमजन का मजाक उड़ाने का कार्य कर रही है भाजपा के नेता मोदी और शाह समझते है कि आगमी लोकसभा चुनाव बड़ा कठिन है इसलिए हर तरीके से कांग्रेस को रोकने का कार्य करो साथ ही कल्ला ने कहा कि जब जब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बीकानेर आए तब तब हम सबको अधिकतम संख्या में उनके सम्मान में जाना चाइए और उनकी बात सुननी चाहिए आप सभी 24 फरवरी को अधिकतम लोगो के साथ संवाद कार्यक्रम को सफल बनाएं। प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की आज जिस तरह के हालात देश में पैदा किए जा रहे है उनका मुकाबला करने के लिए कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को अपना योगदान देना होगा आज अगर हम पीछे रहे तो याद रखिएगा आपके अधिकार भी इतिहास बन जाएंगे। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बैठक का संचालन करते हुए कहा की हम सभी का दायित्व है की परिवार पर जब बाहरी व्यक्ति प्रहार करे तो हम परिवार का सुरक्षा कवच बनते हुए अग्रणी पंक्ति में खड़े होकर जवाब दे ताकि परिवार के मान सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा की जा सके

       प्रवक्ता अनिल ने बताया की बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, महिला जिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, अरविंद मिढ़ा, अयुब  अली सोढा, वरिष्ठ कांग्रेसी नरसिंह दास व्यास, पाबूराम नायक, हरिप्रकास वाल्मिकी प्रदेश सचिव साजिद सुलेमानी महासचिव मनोज किराडू, जयदीप सिंह जावा, आजम अली, तोलाराम सियाग, शिव कुमार गहलोत सचिव मोहम्मद आरिफ भुट्टो  रामनाथ आचार्य, भवानी सिंह राजपुरोहित, अमरीक सिंह,सफी खा देवकिशन गहलोत, ताहिर हसन कादरी, सैयद  रईस अली, ओमप्रकाश लोहिया आशा देवी स्वामी,सुनीता रंगा, शांति रामावत, पूर्व पार्षद किशन तंवर भीकाराम मेघवाल, आईटी सेल प्रभारी अकरम अली ने संबोधित करते हुए दोनो कार्यक्रमों में अधिकतम संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाने का भरोसा दिलाया
      इस अवसर पर मोहम्मद हुसैन, ब्रज्रतन पंचारिया, महेंद्र सिंह सोढा, प्रेमकुमार दैया, गोपीराम विश्नोई, सुनील सारस्वत, सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share This News