ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240216 191130 सेल्फी लेने राजस्थान का युवक शेर के बाड़े में कूदा, दर्दनाक मौत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। तिरुपति के एक चिड़ियाघर में शख्स को सेल्फी का ऐसा जुनून सवार हुआ कि वह 25 फीट दीवार फांद शेर के बाड़े में कूद गया, फिर जो हुआ इससे रोंगटे खड़े हो गए। इससे पहले कि व्यक्ति सेल्फी लेता, शेर ने दबोच लिया। घसीटा और कुछ ही देर में शरीर के चीथड़े कर दिए। घटना आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के श्री वेंकटेश्वर जूलॉजिकल पार्क का है। शख्स गुरुवार को तिरूपति चिड़ियाघर सैर करने पहुंचा था।

इस बारे में जूलॉजिकल पार्क के अधिकारियों ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान राजस्थान के अलवर के 38 वर्षीय प्रह्लाद गुर्जर के रूप में हुई है।अधिकारी ने यह भी बताया कि वह यहां अकेला आया था। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिससे यह भी पता चलेगा कि क्या शख्स बाड़े में दाखिल होते हुए नशे की हालत में था। साथ ही उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन से हमारी संपर्क नहीं हो सका है। हमारी टीम उनसे परिजन से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।

एक मादा व दो शेर: जू के अधिकारियों के अनुसार मृतक एक ऐसे एरिया में घुस गया, जो कि आम लोगों के लिए खुला नहीं है और एक केयरटेकर की पीछे हटने की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए 25 फीट से अधिक ऊंची दीवार पर चढ़कर शेर के बाड़े में छलांग लगी दी। इससे पहले कि वहां मौजूद केयरटेकर कुछ कर पाता, शेर ने शख्स पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि शख्स जिस बाड़े में कूदा था वहां एक मादा और दो नर शेर रहते हैं। जिनमें से एक ने शख्स पर हमला किया।


Share This News