Thar पोस्ट न्यूज। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि आज बीकानेर में मीडिया से रूबरू हुई। जिला कलेक्टर द्वारा दी गई हाई-टी में पत्रकारों से कहा कि शहर की समस्याओं का समाधान और आम जनता को राहत देना उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं लागू हैं, उसका फायदा ज्यादा से ज्यादा लोग मिले, इसके लिए टीम के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इसके अलावा जिले में अवैध खनन व पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु प्रयास किये जाएंगे। रानीबाजार रेलवे क्रासिंग के पास नाले को लेकर भी उन्होने शीघ्र समस्या समाधान की बात कही। इस अवसर पर विभिन्न ऑनलाइन, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादक, पत्रकारों ने सुझाव रखे।