ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 63 राजस्थान में तीन और मंत्री लेंगे शपथ ? मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज़ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी जातीय समीकरणों को साधने के विचार से मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। राजस्थान में अभी तीन और मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान सरकार और भारतीय जनता पार्टी संगठन दोनों ही मिलकर तीन मंत्रियों के चयन में लग गए हैं, जिनको आचार संहिता से पहले शपथ दिलाई जा सकती है। जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल में एक मंत्री गुर्जर समुदाय से लिया जा सकता है। एक मंत्री यादव समुदाय से लिया जा सकता है और एक मंत्री वैश्य समाज से लिए जाने की संभावनाएं प्रबल बताई जा रही है।शपथ लेने वाले मंत्रियों में एक चेहरा अलवर से हो सकता है। एक चेहरा भरतपुर से हो सकता है और एक चेहरा कोटा संभाग से होने की उम्मीदें बताई जा रही है। फिलहाल, भारतीय जनता पार्टी गांव जोड़ो अभियान के तहत अपने सभी बड़े नेताओं के साथ गांव के प्रवास के कार्यक्रम में व्यस्त है। यह कार्यक्रम खत्म होने के तुरंत बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बैठक हो सकती है और उसे बैठक में मंत्रियों के नाम चर्चा हो सकती है और उसी दिन यह तय हो सकता है कि किस दिन नए मंत्री शपथ लेंगे।


Share This News