ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 6 पुलिस का विशेष अभियान : 678 अपराधी गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 678 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के निर्देशन एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा, राजस्थान जयपुर के पर्यवेक्षण में बीकानेर रेंज के अधीनस्थ जिला बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ व अनूपगढ में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु 06 व 07 फरवरी को दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया, महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर ओमप्रकाश ने बताया कि रेंज के समस्त जिला पुलिस अधीक्षक को अपराधियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए। सभी जिला पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर वांछित अपराधियों की सूची तथा रेड टीमें एवं रूट्स तैयार कर उन्हें अन्तिम रूप दिया गया। इस दो दिवसीय विषेष अभियान में अधिकतम पुलिसकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं टीमों को ब्रीफ कर रवाना किया गया रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों में 1372 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 341 टीमों द्वारा कुल 1974 स्थानों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान कुल 678 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।इनमें से 379 स्थाई वारन्टी /उद्घोषित अपराधी/ मफरूर/गिरफ्तारी वारन्टी में वान्छित अपराधी पकड़े गए।आम्रस एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, हत्या/हत्या का प्रयास, लूट, डकैती आदि जघन्य अपराधों में वांछित 99 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।10 वांछित ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें बीकानेर के 08 ईनामी अपराधी व जिला हनुमानगढ़ व अनूपगढ़ के 01-01 अपराधी को गिरफ्तार किया गया।कुल 190 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।


Share This News