ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220712 222522 5 महिला ने पुलिस इंस्पेक्टर को हनीट्रैप का शिकार बनाया, 90 लाख ठगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। हनीट्रैप में इस बार पुलिस इंस्पेक्टर फसा है। राजस्थान के अलवर में एक महिला ने एक पुलिस इंस्पेक्टर को हनीट्रैप का शिकार बनाया और उससे 90 लाख रुपए ठग लिए। हनीट्रैप का शिकार एक सिपाही भी हुआ है, उससे 6.5 लाख रुपए ठगे गए हैं। अलवर में एक महिला और उसके परिवार के लोग गिरोह बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने का काम कर रहे थे। इस गिरोह का शिकार एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक सिपाही हुआ है। इस गिरोह ने पुलिस इंस्पेक्टर से 90 लाख रुपए और सिपाही से 6.5 लाख रुपए ठग लिए। मामले में एसपी का बयान भी सामने आया है। एसपी आनंद शर्मा के अनुसार राजस्थान पुलिस के इंस्पेक्टर और एक सिपाही ने अलवर के अरावली विहार थाना में एक रिपोर्ट दी कि वह अलवर की एक महिला के संपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से साल 2022 में आए। इस महिला के संपर्क में आने के बाद मिलना-जुलना हुआ और महिला ने उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में महिला का गिरोह ब्लैकमेलिंग करने लगा कि या तो तुम पैसे दो, नहीं तो रेप का मामला दर्ज कराया जाएगा। इस मामले में महिला और उसके भाई-बहन भी शामिल थे। वह भी कई बार फोन करके उनसे पैसे ऐंठते थे और कहते थे या तो पैसे दे दो, नहीं तो तुम्हारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। डर की वजह से इंस्पेक्टर ने 90 लाख रुपए दिए। जिसमें 50 लाख रुपए नेट बैंकिंग और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए भेजे गए और कुछ पैसे चेक के द्वारा दिए गए। बाकी के पैसे इंस्पेक्टर ने अपने साथियों से उधार लेकर दिए। इसके सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स उन्होंने प्रस्तुत किए हैं। इसी मामले में फंसे एक सिपाही से 6.5 लाख रुपए ठगे गए हैं। इन लोगों ने फोन की चैटिंग सहित अन्य सबूत पेश किए हैं। इस मामले में 8 लोग आरोपी हैं। ये महिला पहले भी 7 मुकदमे दर्ज कर चुकी है, जिसमें रेप, मारपीट और खुद के पति पर भी दहेज प्रताड़ना का मुकदमा शामिल है।


Share This News