ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 4 बीकानेर : सवारियों से भरी बस पर पत्थरनबाजी, यात्री सहमे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240205 WA0288 बीकानेर : सवारियों से भरी बस पर पत्थरनबाजी, यात्री सहमे Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जयपुर से बीकानेर आ रही सवारियों से भरी मिलन ट्रेवल्स की बस पर पत्थरबाजी की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि जयपुर से रवाना होने के बाद झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के भवानी निकेतन के पास चलती बस पर सात-आठ युवकों द्वारा पत्थरबाजी कर शीशे फोड़ दिए गए। मिलन ट्रेवल्स के स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार अचानक इस हुए हमले में एकबारगी सभी भयभीत हो गए लेकिन जब बस रोक कर बाहर आए तो सभी युवक भाग गए। ड्राइवर प्रेम बिश्नोई व कंडक्टर रणजीत ने 100 नम्बर पर पुलिस को कॉल भी किया लेकिन सूचना पर पुलिस नहीं पहुंची और सुबह मामला दर्ज करवाने की बात सामने आई है। इस दौरान ड्राइवर व कंडक्टर ने सीटों पर बिखरे कांच के टुकड़ों को हटाया और वापस बस रवाना की। बस स्टाफ ने बताया कि फिलहाल किसी भी रंजिश-झगड़े की बात तो सामने नहीं आई है और व्यस्ततम क्षेत्र होने के कारण लूट का भी अंदेश नहीं है।


Share This News