ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 30 पुलिस का नवाचार : घर बैठे ई-जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240205 150215 पुलिस का नवाचार : घर बैठे ई-जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू Rajasthan News Portal राजस्थान
Bikaner SP in press conference

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पुलिस ने आम नागरिकों को घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान करने के लिए ई-जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम हर मंगलवार को सुबह 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत:
नागरिक व्हाट्सएप नंबर 95304-14951 पर एक Google फॉर्म में अपनी जानकारी भरकर अपलोड कर सकते हैं।।जन सुनवाई सैल द्वारा परिवादी के मोबाइल नंबर पर एक ऑनलाइन लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक के माध्यम से, परिवादी सीधे जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर से रूबरू होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। जिला पुलिस अधीक्षक से जुड़ने के लिए, परिवादी को एक और लिंक भेजा जाएगा।
इस लिंक के माध्यम से, परिवादी अपनी शिकायत और समस्याएं साझा कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के अनुसार।यह कार्यक्रम दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगा। यह लोगों को पुलिस स्टेशन जाने की आवश्यकता से मुक्त करेगा। शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बना देगा। ई-जनसुनवाई कार्यक्रम का शुभारंभ:
आज दिनांक 5 फरवरी 2024 को, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, श्री रमेश आईपीएस, वृत्ताधिकारी, सदर, श्री दीपक शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक शहर, श्री प्यारेलाल शिवरान, अति. पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, जिला बीकानेर, श्री ओमप्रकाश अति. पुलिस अधीक्षक, पीपीएसके, बीकानेर, श्री शिवनारायण चैधरी, उप अधीक्षक पुलिस, साईबर थाना, श्री हिमांशु शर्मा, वृत्ताधिकारी, वृत्त नगर, श्री सुखदेवसिंह उप अधीक्षक पुलिस एस.सी./एसटी, बीकानेर, श्री विक्की नागपाल, मानव तस्करी प्रकोष्ठ, श्री अनिल कुमार, उप अधीक्षक पुलिस, यातायात, बीकानेर की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम बीकानेर पुलिस की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


Share This News