ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 14 सड़क, पानी, बिजली के मुद्दों पर अतिरिक्त सतर्कता से काम करें - विधायक सिद्धि कुमारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20240202 WA0213 सड़क, पानी, बिजली के मुद्दों पर अतिरिक्त सतर्कता से काम करें - विधायक सिद्धि कुमारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, न्यूज। विधायक ( बीकानेर पूर्व) सिद्धि कुमारी ने शुक्रवार को शहर में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और साफ-सफाई जैसे विभिन्न मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।सिद्धि कुमारी ने अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संबंधित विषयों पर चर्चा की । इस दौरान विधायक ने कहा कि साफ सफाई ,सड़क, पानी, बिजली जैसे मुद्दों पर किसी भी तरह के लापरवाही ना करें।उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। सिद्धी कुमारी ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित को प्रगतिरत पेयजल प्रोजेक्ट के बारे में पूछा तथा कार्य में तेजी लाने को के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के स्तर पर मॉनिटरिंग करने के लिए संबद्ध अधिकारी मौके पर जाएं। सिद्धि कुमारी ने नगर निगम को सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि सीवरेज खुले नालों की ढकने के लिए मिशन मोड पर निगम अन्य विभागों के साथ समन्वय कर काम करें। उन्होंने सूरसागर , जूनागढ़ के आस पास की सफाई ,यातायात जाम सहित अन्य अवस्थाओं के प्रति नाराजगी जताई। विधायक ने नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ चर्चा कर शहर के पार्क डेवलप करने को कहा। इस अवसर पर नगर विकास न्यास के सहायक अभियंता अहसान अली,उस्मान अली कनिष्ठ अभियंता श्रवण चौधरी , राजेंद्र सारण व सुपरवाइजर रतनलाल, नगर निगम अधिक्षण अभियंता ललित ओझा, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता नरेश रेगर मौजूद रहे।


Share This News